CG Naxal News : कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में सर्चिंग अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। पुष्पपाल क्षेत्र के घने जंगलों में जवानों ने नक्सल डंप बरामद किया है। तलाशी के दौरान पिस्टल, वॉकी-टॉकी, वायर और बड़ी मात्रा में बारूद समेत अन्य सामग्री जब्त की गई।

जानकारी के मुताबिक, रविवार को सुरक्षाबलों की टीम पुष्पपाल इलाके के जंगलों में सर्चिंग कर रही थी। इसी दौरान जमीन में छिपाकर रखी गई संदिग्ध सामग्री का पता चला। जांच के बाद इसे नक्सल डंप माना गया।

डंप से करीब 6 वॉकी-टॉकी, पिस्टल, बम बनाने में इस्तेमाल होने वाले वायर और बड़ी मात्रा में बारूद बरामद होने की जानकारी सामने आई है। विस्फोटक सामग्री को सुरक्षित तरीके से बाहर निकालने के लिए बम डिस्पोजल स्क्वॉड (BDS) की मदद ली गई।

अभियान के बाद सुरक्षित लौटे जवान

कार्रवाई पूरी करने के बाद सुरक्षाबलों के जवान सुरक्षित कैंप लौट आए। पुलिस की ओर से बरामद सामग्री और पूरे ऑपरेशन को लेकर विस्तृत जानकारी जल्द साझा किए जाने की संभावना है। फिलहाल इलाके में सर्चिंग और निगरानी जारी है।

Tags: