CG Crime : NH-43 पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 पिकअप से साढ़े 8 क्विंटल गांजा जब्त
ओडिशा से मध्यप्रदेश ले जाया जा रहा था गांजा, नागपुर हाईवे पुलिस ने जांच के दौरान पकड़ा; जब्त माल की कीमत करीब 4 करोड़ रुपये बताई गई
Update: 2026-09-27 08:34 GMT
CG Crime : मनेंद्रगढ़। मनेंद्रगढ़ से नशीले पदार्थ की तस्करी से जुड़ी बड़ी कार्रवाई सामने आई है। नागपुर हाईवे पुलिस ने NH-43 पर जांच के दौरान गांजा से लदी दो पिकअप वाहनों को पकड़ा है। दोनों वाहनों से करीब 8.5 क्विंटल गांजा बरामद किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 4 करोड़ रुपये बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गांजा ओडिशा से मध्यप्रदेश ले जाया जा रहा था। इसी दौरान हाईवे पर जांच के दौरान पुलिस ने संदिग्ध वाहनों को रोककर तलाशी ली, जिसमें बड़ी मात्रा में गांजा बरामद हुआ।
पुलिस ने दोनों पिकअप वाहनों को जब्त कर लिया है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि गांजा तस्करी के इस नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं और इसकी सप्लाई कहां की जानी थी।