CG Bus Fare Hike : छत्तीसगढ़ में बस का सफर होगा महंगा, सरकार ने किराया बढ़ाने की अधिसूचना की जारी
बस संचालकों की मांग पर राज्य सरकार का फैसला, नई दरें लागू होने के बाद यात्रियों को सफर के लिए करना होगा अधिक भुगतान।
Update: 2026-10-13 14:23 GMT
CG Bus Fare Hike : रायपुर। छत्तीसगढ़ में बस से यात्रा करने वाले लोगों को अब अपनी जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ सकती है। राज्य सरकार ने बस किराए में बढ़ोतरी को मंजूरी देते हुए इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। इस फैसले के बाद प्रदेश में अलग-अलग श्रेणी की बसों में सफर करना महंगा हो जाएगा।
बस संचालक लंबे समय से किराया बढ़ाने की मांग कर रहे थे। राज्य सरकार ने उनकी मांगों पर विचार करते हुए किराया वृद्धि की अधिसूचना जारी की है। इसके तहत बसों की अलग-अलग श्रेणियों के अनुसार किराए में बढ़ोतरी की गई है।