Bijapur Naxal Operation : पीडिया-कुप्पागुड़ा के जंगलों में CRPF की बड़ी कार्रवाई, 14 नक्सली डंप बरामद
| नक्सल विरोधी अभियान में जवानों को मिली कामयाबी, 7 रायफल, 10 IED, डेटोनेटर और वायरलेस सेट समेत 99 प्रकार की सामग्री जब्त
Bijapur Naxal Operation : बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान CRPF की 199वीं वाहिनी को बड़ी सफलता मिली है। पीडिया-कुप्पागुड़ा के जंगलों में सर्च ऑपरेशन के दौरान जवानों ने 14 नक्सली डंप बरामद किए।
सुरक्षाबलों ने डंप से 7 रायफल, 10 IED, 8 डेटोनेटर, वायरलेस सेट समेत कुल 99 प्रकार की नक्सली सामग्री जब्त की है। जंगल में छिपाकर रखी गई इस सामग्री की बरामदगी को सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।
सुरक्षा बलों की कार्रवाई से नक्सलियों के खिलाफ चल रहे अभियान को मजबूती मिली है। बरामद सामग्री के संबंध में जवानों और सुरक्षा एजेंसियों की ओर से आगे की जांच की जा रही है।