CGPSC SCAM : रायपुर और महासमुंद में सीबीआई की 5 ठिकानों पर छापेमारी, जल्द होंगी और गिरफ्तारियां
| इसमें सरकारी डॉक्टर, कोचिंग इंस्टीट्यूट और एक निजी होटल समेत कुल 5 ठिकानों को सीबीआई ने घेरा है।
By : Rohit Banchhor
CGPSC SCAM : रायपुर। CGPSC भर्ती घोटाले में सीबीआई ने रायपुर, महासमुंद में कुल 5 ठिकानों पर दबिश दी है। इसमें सरकारी डॉक्टर, कोचिंग इंस्टीट्यूट और एक निजी होटल समेत कुल 5 ठिकानों को सीबीआई ने घेरा है।
CGPSC SCAM : महासमुंद में अभ्यारण के गेस्ट हाउस, सरकारी डॉक्टर के घर रायपुर के फूल चौक स्थित निजी होटल, सिविल लाइन स्थित कोचिंग इंस्टीट्यूट पर सीबीआई की टीमों ने पड़ताल की। इस जांच में अहम दस्तावेज समेत टेक्निकल एविडेंस बरामद करने की बात कही जा रही है।
CGPSC SCAM : बताया जा रहा है कि अब तक मिले सबूतों के आधार पर जल्द ही दो और बड़ी गिरफ्तारियां हो सकती हैं। अब तक इस मामले पूर्व चेयरमेन टीएस सोनवानी समेत डेढ़ दर्जन लोग गिरफ्तार हैं। बुधवार को शुरू हुई सभी स्थानों पर कार्यवाही खत्म होने की भी जानकारी सामने आ रही है ।