CGPSC SCAM : सीबीआई ने परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक को किया गिरफ्तार, ये आरोप में है संलिप्त...
| छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) घोटाले में एक और बड़ी गिरफ्तारी हुई है।
By : Rohit Banchhor
CGPSC SCAM : रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) घोटाले में एक और बड़ी गिरफ्तारी हुई है। सीबीआई ने CGPSC की पूर्व परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक को गिरफ्तार कर लिया है। 2 दिन पहले ही सीबीआई की टीम ने राजनांदगांव स्थित आरती वासनिक के घर पर छापेमारी की थी, और माना जा रहा है कि वहां से कुछ महत्वपूर्ण सबूत मिले हैं।
CGPSC SCAM : सूत्रों के अनुसार, आरती वासनिक पर CGPSC परीक्षा में घोटाले में शामिल होने का संदेह जताया जा रहा है। सीबीआई अधिकारियों ने महिला अफसर को अपनी हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू की है। इससे पहले, इस मामले में CGPSC के पूर्व अध्यक्ष टामन सोनवानी और छत्तीसगढ़ के प्रमुख स्टील कारोबारी को गिरफ्तार किया गया था, और दोनों वर्तमान में जेल में हैं।