CGPSC मुख्य परीक्षा 2025 का कार्यक्रम जारी, 6 जून से शुरू होंगी परीक्षाएं, इतने दिन चलेगी

By :  Vpb
Update: 2026-06-03 09:29 GMT

CGPSC: रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा 2025 की समय-सारिणी जारी कर दी है। आयोग के अनुसार मुख्य परीक्षा का आयोजन 6 जून से 9 जून 2026 तक राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित की जाएगी।

विषयवार परीक्षा कार्यक्रम

जारी कार्यक्रम के अनुसार 6 जून को भाषा एवं निबंध विषय की परीक्षा होगी। 7 जून को सामान्य अध्ययन-I और सामान्य अध्ययन-II, 8 जून को सामान्य अध्ययन-III और सामान्य अध्ययन-IV, जबकि 9 जून को सामान्य अध्ययन-V की परीक्षा आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई है।

इन शहरों में बनाए गए परीक्षा केंद्र

राज्य सेवा मुख्य परीक्षा के लिए सरगुजा (अंबिकापुर), बिलासपुर, दुर्ग, बस्तर (जगदलपुर) और रायपुर में परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। आयोग ने सभी उम्मीदवारों से परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

प्रवेश पत्र पहले ही हो चुके हैं जारी

CGPSC ने स्पष्ट किया है कि मुख्य परीक्षा के प्रवेश पत्र 25 मई 2026 को जारी किए जा चुके हैं। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग ने यह भी बताया कि किसी भी उम्मीदवार को डाक, SMS या अन्य माध्यम से अलग से प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा। इसलिए अभ्यर्थियों को समय रहते अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर आवश्यक तैयारियां पूरी कर लेनी चाहिए।

Tags:    

Similar News