CGPSC Case Update : रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) के पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी और एक अन्य को कल सीबीआई ने गिरफ्तार किया है। दोनों पर रिश्वत लेने और चयन प्रक्रिया में गड़बड़ी का गंभीर आरोप है। सीबीआई आज उन्हें कोर्ट में पेश कर रिमांड की मांग करेगी। 


CGPSC Case Update : बता दें कि टामन सिंह सोनवानी पर आरोप है कि उन्होंने एक स्टील कंपनी के निदेशक से 45 लाख रुपये की रिश्वत ली। इस रकम का इस्तेमाल निदेशक के बेटे और बहू को डिप्टी कलेक्टर के पद पर चयनित कराने के लिए किया गया। गिरफ्तारी के बाद से ही सीबीआई मुख्यालय में सोनवानी और गोयल से लगातार पूछताछ की जा रही है। दोनों से कई अहम दस्तावेज और जानकारी हासिल की गई है।


CGPSC Case Update : सीबीआई कोर्ट में रिमांड के लिए आवेदन करेगी ताकि जांच को और गहराई तक ले जाया जा सके। एजेंसी का मानना है कि यह मामला सिर्फ दो आरोपियों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें और भी बड़े नाम शामिल हो सकते हैं।
Tags: