CG Weather : छत्तीसगढ़ में मौसम का बदला मिजाज: आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का अलर्ट, कोरबा में बरसे बादल, कई इलाकों में बारिश की चेतावनी

By :  Dev Verma
Update: 2026-04-04 13:11 GMT

CG Weather : रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। शनिवार को कोरबा जिले में जमकर बारिश हुई, जिससे इंडस्ट्रियल एरिया कुसमुंडा, दीपका, दर्री और बालको के रहवासी प्रभावित हुए। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है।

CG Weather : तेज हवाएं और ओलावृष्टि की संभावना

विभाग के अनुसार, 4 अप्रैल को 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ बिजली गिरने का खतरा भी बना रहेगा। कुछ इलाकों में ओलावृष्टि (हेलस्टॉर्म) की भी आशंका जताई गई है। पिछले 24 घंटों में मध्य क्षेत्र में अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, जबकि अन्य इलाकों में तापमान में कोई खास बदलाव नहीं हुआ।

CG Weather : राजनांदगांव सबसे गर्म, ओरछा में सबसे ज्यादा बारिश

तापमान की बात करें तो अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद तीन दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान राजनांदगांव में 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान दुर्ग में 18.4 डिग्री सेल्सियस रहा। ओरछा में 30 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई, जो सबसे अधिक है।

CG Weather : रायपुर का मौसम

राजधानी रायपुर में आज बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। खासकर खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की अपील की गई है। किसानों को भी फसलों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने की सलाह दी गई है। यह मौसम परिवर्तन न सिर्फ आम जनजीवन को प्रभावित कर रहा है, बल्कि कृषि कार्यों पर भी असर डाल सकता है। विभाग ने अगले कुछ दिनों तक सतर्कता बरतने की अपील की है।

Tags:    

Similar News