CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में ठंड ने दी दस्तक, रात में बढ़ने लगी ठिठुरन, आज शुष्क रहेगा मौसम

By :  Vpb
Update: 2025-11-04 07:17 GMT

CG Weather Update: रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम ने करवट ले ली है। मोंथा तूफान का असर समाप्त होने के बाद अब ठंड का दौर शुरू हो गया है। राज्य के कई जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और ठंडी हवाओं के कारण दिन में भी सर्दी का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार से प्रदेश का मौसम शुष्क रहने की संभावना है और तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है।

CG Weather Update: पिछले 24 घंटों में मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ, हालांकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 15.9 डिग्री सेल्सियस और राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 48 घंटों में ठंडी हवाओं का प्रभाव और बढ़ेगा, जिससे सर्दी तेज होगी।

CG Weather Update: उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में रात के तापमान में 1 से 2 डिग्री की और गिरावट संभव है। 4 नवंबर से राज्य के अधिकांश इलाकों में दिनभर धूप खिली रहेगी, लेकिन सुबह और रात के समय ठंड का एहसास बढ़ेगा। रायपुर में आज न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दिन में धूप के बावजूद सुबह और शाम हल्की ठंडक बनी रहेगी।

CG Weather Update: मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में सक्रिय नए सिस्टम के कारण दक्षिण-पश्चिमी जिलों में हल्का बदलाव संभव है, हालांकि किसी जिले में अलर्ट जारी नहीं किया गया है। उत्तर दिशा से आने वाली ठंडी हवाएं आने वाले दिनों में सर्दी को और बढ़ा सकती हैं।

Tags:    

Similar News