CG Weather : अगले 3 घंटे में गरज-चमक के साथ तेज हवाओं का अलर्ट, इन जिलों में मौसम बिगड़ने की संभावना

हल्की बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

Update: 2026-03-20 13:51 GMT

CG Weather : रायपुर। मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ हिस्सों में अगले 3 घंटे के लिए मौसम खराब रहने की चेतावनी जारी की है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) रायपुर के अनुसार, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरबा और रायपुर जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

यह अलर्ट 20 मार्च शाम 6:23 बजे जारी किया गया है, जो रात 9:23 बजे तक प्रभावी रहेगा। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और खुले स्थानों, पेड़ों व बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी है।

Tags:    

Similar News