CG Weather : छत्तीसगढ़ के इन जिलों में गरज-चमक के साथ होगी बारिश, मौसम विभाग ने किया अलर्ट...
| मौसम विभाग की इस सूचना के बाद स्थानीय प्रशासन भी सतर्क हो गया है।
By : Rohit Banchhor
CG Weather : रायपुर। छत्तीसगढ़ में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने आज 3 अप्रैल 2025 को दोपहर 2.30 बजे एक चेतावनी जारी की है। इसके अनुसार अगले 3 घंटे शाम 5.30 बजे तक में बलौदाबाजार, महासमुंद और रायपुर के कुछ अलग-अलग इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है।
CG Weather : आईएमडी ने इस अलर्ट में कहा है कि मौसम में अचानक बदलाव के चलते इन जिलों में मौसमी गतिविधियां सक्रिय हो सकती हैं। लोगों से सावधानी बरतने और खुले स्थानों से बचने की सलाह दी गई है। यह चेतावनी 3 अप्रैल को शाम 5.30 बजे तक वैध रहेगी। मौसम विभाग की इस सूचना के बाद स्थानीय प्रशासन भी सतर्क हो गया है।