CG Weather : उत्तर छत्तीसगढ़ में कंपकंपाती ठंड की एंट्री, खेतों में जमी बर्फ, पारा लुढ़का 8 डिग्री तक

जिले का तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे लोगों को कड़क सर्दी का अहसास हुआ।

Update: 2025-11-11 08:16 GMT

CG Weather : जशपुर। नवंबर का महीना शुरू होते ही उत्तर छत्तीसगढ़ में ठंड ने दस्तक दे दी है। जशपुर जिले में पहली बार इस सीजन की बर्फ देखने को मिली है। सुबह-सुबह खेतों और पुआल पर बर्फ की सफेद चादर बिछी नजर आई। बीती रात जिले का तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे लोगों को कड़क सर्दी का अहसास हुआ।

बता दें कि मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। सिर्फ जशपुर ही नहीं, बल्कि अंबिकापुर, पेंड्रारोड और दुर्ग जैसे इलाकों में भी ठंड ने रफ्तार पकड़ ली है। अंबिकापुर में प्रदेश का सबसे कम 8.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। 

वहीं मध्य छत्तीसगढ़ की बात करें तो रायपुर में तापमान 14.5 डिग्री, माना में 13.2, बिलासपुर में 13.4, पेंड्रारोड में 10.2, जगदलपुर में 15.7 और दुर्ग में 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।


सर्द हवाओं के चलते लोगों ने अब गर्म कपड़ों का सहारा लेना शुरू कर दिया है और अलाव की गर्मी की तलाश भी बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में तापमान और गिर सकता है।

Tags:    

Similar News