CG Transfer : रेलवे बोर्ड ने रायपुर-बिलासपुर समेत 23 मंडलों के डीआरएम का किया तबादला, देखें आदेश कॉपी...
| इस आदेश के तहत रायपुर और बिलासपुर मंडल के डीआरएम भी बदल दिए गए हैं।
By : Rohit Banchhor
CG Transfer : रायपुर। रेलवे बोर्ड ने एक साथ देश के 23 मंडल रेल प्रबंधकों (डीआरएम) का तबादला किया है। इस आदेश के तहत रायपुर और बिलासपुर मंडल के डीआरएम भी बदल दिए गए हैं। बिलासपुर मंडल के नए डीआरएम के रूप में राजमल खोईवाल को नियुक्त किया गया है। राजमल खोईवाल, जो वर्तमान में उत्तर पश्चिम रेलवे में NFHAG/IRSSE अधिकारी हैं, अब बिलासपुर मंडल का जिम्मा संभालेंगे। वे प्रवीण पांडे का स्थान लेंगे, जो अब तक बिलासपुर मंडल के डीआरएम थे। वहीं, रायपुर मंडल में नए डीआरएम के रूप में कोगंती संबसीवा राव को नियुक्त किया गया है। वे दक्षिण मध्य रेलवे में SAG/IRTS अधिकारी के रूप में कार्यरत थे। कोगंती संबसीवा राव संजीव कुमार (IRSEE) का स्थान लेंगे, जो अब तक रायपुर मंडल के डीआरएम थे।
देखिये आदेश –