CG Transfer : छत्तीसगढ़ पंचायत विभाग में तबादलों की बड़ी सर्जरी, 40 अधिकारियों के पदों में फेरबदल, देखें पूरी लिस्ट
| कई ऐसे अधिकारी जो लंबे समय से एक ही जगह पदस्थ थे, उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
By : Rohit Banchhor
CG Transfer : रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने ग्रामीण एवं पंचायत विकास विभाग में प्रशासनिक फेरबदल की बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने शुक्रवार देर रात जनपद पंचायतों में पदस्थ 40 अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया है। इस सूची में मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ), विकास विस्तार अधिकारी, संयुक्त आयुक्त, सहायक परियोजना अधिकारी और सहायक विकास विस्तार अधिकारी शामिल हैं।
सूत्रों के मुताबिक, यह तबादला विभागीय कार्यकुशलता और प्रशासनिक संतुलन को ध्यान में रखते हुए किया गया है। कई ऐसे अधिकारी जो लंबे समय से एक ही जगह पदस्थ थे, उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
देखें लिस्ट-