CG Transfer : छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सरोज उईके को सौंपी गई विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की कमान
| सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने और विभागीय कार्यों में तेजी लाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
By : Rohit Banchhor
CG Transfer : रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर अहम बदलाव करते हुए विभागों की जिम्मेदारियों में फेरबदल किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अंकिता गर्ग को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है, जबकि उनके पास कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग की जिम्मेदारियां यथावत रहेंगी।
वहीं, इस महत्वपूर्ण विभाग की कमान अब सरोज उईके को सौंपी गई है, जो वर्तमान में खनिज साधन विभाग में उप सचिव के पद पर कार्यरत हैं। सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने और विभागीय कार्यों में तेजी लाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।