CG Suspend : लालपुर शराब दुकान में मिलावटी शराब बिक्री मामले में अफसर पर गिरी गाज, सहायक जिला आबकारी अधिकारी सस्पेंड, देखें आदेश
| बता दें स्टेट फ्लाइंग स्क्वॉड और संभागीय टीम ने कंपोजिट शराब दुकान पर रेड की।
By : Rohit Banchhor
CG Suspend : रायपुर। Assistant District Excise Officer suspended: राजधानी रायपुर के लालपुर में सरकारी शराब दुकान में 229 पेटी मिलावटी शराब बरामद होने के बाद आबकारी विभाग ने संबंधित सहायक जिला आबकारी अधिकारी आरएन तिवारी को सस्पेंड कर दिया है। बता दें स्टेट फ्लाइंग स्क्वॉड और संभागीय टीम ने कंपोजिट शराब दुकान पर रेड की।
स्टेट फ्लाइंग स्क्वॉड की प्रमुख नीलू सिंह ने बताया कि उन्हें इनपुट मिला था कि दुकान में अवैध शराब से जुड़ी गतिविधियां हो रही हैं। इसी आधार पर रेड की गई, जिसमें टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। मामले की जांच के दौरान कर्तव्य में लापरवाही बरतने के मामले में सहायक जिला आबकारी अधिकारी को निलंबित किया गया है।