CG Rajyostav 2025: रायपुर। छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष का भव्य राज्योत्सव अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है। पांच दिवसीय उत्सव के अंतिम दिन नया रायपुर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी। शाम 6 बजे से इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ की मती पूनम विराट तिवारी अपने समूह के साथ प्रस्तुति देंगी। इसके बाद विभिन्न लोक कलाकार मंच संभालेंगे।

CG Rajyostav 2025: आज के कार्यक्रम में दुर्गा साहू पंडवानी, डाली थरवानी कत्थक, संजय नारंग लोकसंगीत, सारिका शर्मा कत्थक, महेश्वरी सिंहा लोकमंच, चंद्रशेखर चकोर लोकनाट्य, नीतिन अग्रवाल लोकसंगीत, द्वारिकाप्रसाद साहू डंडा नृत्य, महुआ मजुमदार लोकसंगीत और नरेन्द्र जलक्षत्रीय लोकसंगीत प्रस्तुत करेंगे। राज्योत्सव की सबसे खास आकर्षण रात 9 बजे से प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर की प्रस्तुति होगी। उनकी आवाज और संगीत से पूरा मंच झूम उठेगा। दर्शकों में उनके लाइव प्रदर्शन को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है।

CG Rajyostav 2025: यह आयोजन छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति और आधुनिक संगीत का सुंदर संगम पेश करेगा। आयोजन स्थल पर बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है, जो परंपरा और मनोरंजन के इस शानदार उत्सव के साक्षी बनेंगे।

Tags: