CG Rain Alert : छत्तीसगढ़ के इन जिलों में येलो अलर्ट जारी, अगले 4 घंटे में आंधी, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
| राज्य के कई हिस्सों में तेज आंधी, बिजली गिरने और बारिश की संभावना जताई गई है।
By : Rohit Banchhor
CG Rain Alert : रायपुर। भारतीय मौसम विभाग (प्डक्) रायपुर ने प्रदेश के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। जारी अलर्ट के अनुसार, अगले 4 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में तेज आंधी, बिजली गिरने और बारिश की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के मुताबिक, रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, बलौदाबाजार, सरगुजा, बलरामपुर, बेमेतरा, मुंगेली, नारायणपुर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, सुकमा, सूरजपुर और अन्य जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज सतही हवाएं चल सकती हैं।
अलर्ट के अनुसार, 17 मार्च रात 9ः16 बजे जारी यह चेतावनी 18 मार्च रात 1ः21 बजे तक प्रभावी रहेगी। इस दौरान तेज हवाओं के साथ वज्रपात (बिजली गिरने) का खतरा बना हुआ है। मौसम विभाग ने इसे “बी अलर्ट” स्थिति बताया है, यानी लोगों को सतर्क रहने और जरूरी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।