CG Rain Alert: छत्तीसगढ़ के इन जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, आगामी 24 घंटों के लिए येलो अलर्ट जारी
| मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की आशंका जताई है.
By : Vpb
CG Rain Alert: रायपुर: छत्तीसगढ़ के कई जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. वेदर डिपार्टमेंट ने आज की स्थिति को देखते हुए प्रदेश के कुछ जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है. जिसके अनुसार अगले 24 घंटों में प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर मध्यम बारिश के साथ निचले बादल से ज़मीन तक बिजली गिरने की संभावना है.