CG Open School Exam 2024 : बलरामपुर। छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल परीक्षा 2024 के तहत हाईस्कूल (10वीं) और हायर सेकेंडरी (12वीं) परीक्षाओं का आयोजन 14 नवंबर से 29 नवंबर 2024 तक किया जाएगा। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम बलरामपुर के केंद्राध्यक्ष ने बताया कि ये परीक्षाएं प्रतिदिन सुबह 8.30 बजे से 11.45 बजे तक आयोजित होंगी।


CG Open School Exam 2024 : इस ओपन स्कूल परीक्षा में हाईस्कूल में कुल 86 और हायर सेकेंडरी में 94 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। केंद्राध्यक्ष ने बताया कि परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और परीक्षा सुचारू रूप से संचालित हो सके।


CG Open School Exam 2024 : कलेक्टर ने किया उड़नदस्ता दल का गठन
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल परीक्षा की सुरक्षा और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए बलरामपुर के कलेक्टर रिमिजियुस एक्का द्वारा उड़नदस्ता दल का गठन किया गया है। यह दल परीक्षा केंद्रों पर निगरानी रखेगा और किसी भी अनुचित गतिविधि को रोकने के लिए तत्पर रहेगा।
Tags: