CG News : SECL अमेरा कोयला खदान में विजिलेंस की दबिश, कोयला चोरी और अवैध वसूली की शिकायतों पर जांच तेज

बिलासपुर से पहुंची विजिलेंस टीम खंगाल रही दस्तावेज, लाखों रुपये की अनियमितता उजागर होने की आशंका

Update: 2026-07-22 11:29 GMT

CG News : अंबिकापुर। सरगुजा जिले की SECL अमेरा कोल माइंस में बुधवार को विजिलेंस टीम की दबिश से हड़कंप मच गया। बिलासपुर से पहुंची SECL की विजिलेंस टीम खदान में दस्तावेजों और रिकॉर्ड की जांच कर रही है।

सूत्रों के अनुसार, खदान में कोयला चोरी, अवैध वसूली और अन्य अनियमितताओं की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर विजिलेंस टीम ने जांच शुरू की है। जांच के दौरान विभिन्न दस्तावेजों और रिकॉर्ड का मिलान किया जा रहा है। प्रारंभिक स्तर पर लाखों रुपये की गड़बड़ी सामने आने की संभावना जताई जा रही है।

हालांकि, SECL प्रबंधन का कहना है कि विजिलेंस टीम ऑनलाइन सिस्टम में आई तकनीकी समस्या और उससे जुड़े रिकॉर्ड की जांच के लिए पहुंची है। प्रबंधन ने किसी भी तरह की वित्तीय अनियमितता की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

फिलहाल विजिलेंस की जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि शिकायतों में कितनी सच्चाई है और क्या किसी प्रकार की अनियमितता या वित्तीय गड़बड़ी हुई है।

Tags:    

Similar News