chhattisgarh heavy rain alert: सिकासेर डैम से छोड़ा गया पानी, छत्तीसगढ़ में 2 दिन भारी बारिश का अलर्ट,गरियाबंद में नाला पार करते अधेड़ बहा, 5 किमी दूर मिली डेड बॉडी

Update: 2026-07-29 07:16 GMT

chhattisgarh heavy rain alert: रायपुर/गरियाबंद। छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे तक भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। लगातार बारिश के बीच गरियाबंद में उफनते सरगी नाला को पार करते समय सहसपुर निवासी थनवार यादव की डूबने से मौत हो गई।

chhattisgarh heavy rain alert: पैरी नदी किनारे अलर्ट जारी

सिकासार बांध से 15 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद पैरी नदी किनारे अलर्ट जारी किया गया है। इधर, मंगलवार को बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में 5 लोगों की मौत हो गई। मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 3 ग्रामीण, सूरजपुर में एक किसान और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में एक महिला मजदूर की जान चली गई। इन हादसों में 11 लोग घायल हुए हैं।

ओडिशा में बाढ़ के हालात, 1 लाख लोग हटाए गए, महानदी पर बना हीराकुड बांध लबालब, छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट


chhattisgarh heavy rain alert: अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी। वहीं कुछ स्थानों पर भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। अगले दो दिनों तक भी कई इलाकों में भारी बारिश का दौर जारी रहने के आसार हैं। राजधानी रायपुर में बुधवार (29 जुलाई) को दिनभर बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। शहर का अधिकतम तापमान 27°C और न्यूनतम तापमान 23°C के आसपास रहने का अनुमान है। 

Tags:    

Similar News