Raipur Freedom Run: हाथों में तिरंगा थाम कर कलेक्टर से लेकर जिले के अफसरों ने लगाई दौड़, रायपुर की सड़क पर दिखा देशभक्ति का रंग
Raipur Freedom Run: रायपुर। स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले 14 अगस्त को रायपुर में जिला प्रशासन की ओर से स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया गया।
Raipur Freedom Run: रायपुर। स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले 14 अगस्त को रायपुर में जिला प्रशासन की ओर से स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ में अधिकारी-कर्मचारियों के साथ स्कूली छात्र-छात्राएं, खिलाड़ी, एनसीसी-एनएसएस कैडेट्स, सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग और आम नागरिक शामिल हुए।
हाथों में तिरंगा लेकर दौड़ते लोगों ने देश की एकता और अखंडता का संदेश दिया। दौड़ शहीद भगत सिंह चौक से शुरू होकर खजाना चौक और कलेक्ट्रेट होते हुए वापस शंकर नगर पहुंची। यहां दौड़ का समापन हुआ। इस दौरान पूरे रास्ते देशभक्ति का माहौल नजर आया।
लोगों के हाथों में तिरंगा था और प्रतिभागियों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, विधायक पुरंदर मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, कलेक्टर गौरव सिंह, निगम आयुक्त संबित मिश्रा और जिला पंचायत सीईओ कुमार विश्वरंजन समेत अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए।
स्वतंत्रता दौड़ का उद्देश्य लोगों में देश के प्रति सम्मान और राष्ट्रीय एकजुटता की भावना को मजबूत करना था। कार्यक्रम के जरिए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का संदेश भी दिया गया। प्रतिभागियों ने देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाए रखने का संकल्प लिया।