Raipur Crime : घर में फंदे पर लटकी मिली नवविवाहिता, संतान नहीं होने के विवाद की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

Update: 2026-08-02 10:13 GMT

Raipur Crime : रायपुर। राजधानी रायपुर के भनपुरी इलाके में रविवार को एक नवविवाहिता का शव घर के भीतर फांसी के फंदे पर लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में शादी के बाद संतान नहीं होने को लेकर पारिवारिक तनाव की बात सामने आई है।

पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान कृतिका साहू (28 वर्ष) के रूप में हुई है। उनके पति एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में कलेक्शन का काम करते हैं। रविवार को घर के एक कमरे में कृतिका का शव फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम को भी जांच के लिए बुलाया। टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को नीचे उतारकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की गई और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

पुलिस परिजनों, पति और पड़ोसियों से पूछताछ कर घटना की परिस्थितियों को समझने का प्रयास कर रही है। शुरुआती जांच में संतान नहीं होने को लेकर दंपति के बीच विवाद की बात सामने आई है, हालांकि पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का पता जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

Tags:    

Similar News