Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर के गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर में आयोजित भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा महोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान श्री जगन्नाथ की पूजा-अर्चना कर पारंपरिक ‘छेरा-पहरा’ की रस्म निभाई।


 


रथयात्रा महोत्सव में राज्य की प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी ने भी भगवान जगन्नाथ की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

मंदिर परिसर में आयोजित धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा के जयघोष से पूरा परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा।


 


इस अवसर पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक पुरंदर मिश्रा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे। रथयात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर रथ को खींचने का पुण्य लाभ प्राप्त किया।