Raipur City News : बारिश के तेज बहाव ने ली मासूम की जान, नाले में डूबने से 4 साल के बच्चे की मौत
| न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र की घटना, खेलते समय नाले में गिरा मासूम; तेज बहाव के कारण नहीं बच सकी जान
Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में नाले में डूबने से 4 साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।
जानकारी के मुताबिक, बच्चा खेलते समय अचानक नाले में जा गिरा। लगातार बारिश के चलते नाले में पानी का बहाव काफी तेज था, जिसके कारण बच्चा बहाव की चपेट में आ गया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्चे की तलाश शुरू की। हादसे में बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है।