Raipur City News : अटलांटिस डी कॉरपोरेट पार्क में गार्ड ने की आत्महत्या, फंदे पर लटका मिला शव
Update: 2026-07-29 09:14 GMT
Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित अटलांटिस डी कॉरपोरेट पार्क में एक सुरक्षा गार्ड द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। गार्ड का शव बिल्डिंग के भीतर फांसी के फंदे पर लटका मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।
घटना की सूचना मिलते ही तेलीबांधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और मृतक की पहचान के साथ उसके परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही आत्महत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है।