Indira Gandhi Agricultural University Paper Leak: रायपुर। देशभर के बाद अब रायपुर में भी पेपर लीक हुआ है। मिली जानकारी अनुसार इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत 35 से अधिक कालेजों में सेमेस्टर की परीक्षाएं चल रही हैं।

गुरुवार को सुबह 10 बजे द्वितीय वर्ष एंटोमोलाजी का पेपर होना था। इससे पहले ही पेपर वाट्सएप पर कुछ छात्रों के बीच जा पहुंचा। इसकी भनक अन्य छात्रों को लगते ही वे विरोध पर उतर आए। और जांच की मांग करते हुए विविध प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।

मिली जानकारी अनुसार विश्वविद्यालय ने पेपर रद्द करने का फैसला किया है और मामले की साइबर सेल में रिपोर्ट दर्ज कराया जा रहा है। ताकि यह खुलासा हो सके कि पहले पेपर किसकी तरफ से वायरल किया गया।

Tags: