Chhattisgarh weather update: दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, रायपुर में खारून नदी खतरे के निशान से ऊपर, जानें मौसम का हाल
Chhattisgarh weather update: रायपुर। दक्षिण छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे तक कुछ जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज (31 जुलाई) से पूरे प्रदेश में बारिश की तीव्रता धीरे-धीरे कम होने लगेगी। पिछले 24 घंटे में विदर्भ और मध्यप्रदेश में बने डीप डिप्रेशन के असर से कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
Chhattisgarh weather update: लगातार बारिश से राजधानी रायपुर में खारून नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। आरंग क्षेत्र के तटीय गांव निसदा के निचले हिस्सों में जलभराव के बीच एक ही परिवार के 6 सदस्य अपने घर में चारों ओर से बाढ़ के पानी से घिर गए। SDRF की टीम ने मोटरबोट के जरिए जान जोखिम में डालकर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला।
Chhattisgarh weather update: बिलासपुर रहा सबसे गर्म
पिछले 24 घंटे में प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस बिलासपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में रिकॉर्ड हुआ। राजधानी रायपुर में आज (31 जुलाई) बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।
Chhattisgarh weather update: अब तक 12% कम बरसा पानी
छत्तीसगढ़ में मानसून का प्रदर्शन इस बार जिलों के हिसाब से काफी असमान रहा है। 1 जून से 29 जुलाई 2026 तक के आंकड़ों के अनुसार, पूरे राज्य में औसत 477.8 मिमी (18.8 इंच) बारिश हुई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मानकों के अनुसार यह 'सामान्य' श्रेणी में आता है।