chhattisgarh-congress-review-meeting: रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस की समीक्षा बैठक 29 जुलाई को नई दिल्ली में होगी। बैठक की अध्यक्षता लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी करेंगे। बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत समेत प्रदेश के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

chhattisgarh-congress-review-meeting: बैठक ऐसे समय में हो रही है, जब छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नकटी विस्थापन, कानून-व्यवस्था, किसानों, बेरोजगारी और अन्य जनहित के मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार पर लगातार हमलावर है।

chhattisgarh-congress-review-meeting: बैठक में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संगठनात्मक कामकाज, विधानसभा के मानसून सत्र में पार्टी की रणनीति और प्रदेश के मौजूदा राजनीतिक हालात की समीक्षा की जाएगी।

chhattisgarh-congress-review-meeting: इसके अलावा संगठन को मजबूत करने, विभिन्न जिलों में पार्टी की गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा होने की संभावना है। हालांकि, बैठक के एजेंडे को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Tags: