CG Police Transfer : रायपुर कमिश्नरेट में फेरबदल, 5 इंस्पेक्टरों को दी नई जिम्मेदारी, देखें लिस्ट
CG Police Transfer : रायपुर। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पांच निरीक्षकों (इंस्पेक्टर) को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला द्वारा जारी आदेश के तहत विभिन्न थानों और शाखाओं में पदस्थापना की गई है।
जारी आदेश के अनुसार टीआई परेश पांडेय को पंडरी थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं टीआई कोमल प्रसाद राठौर को पुलिस लाइन से स्थानांतरित कर यातायात प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह टीआई गोविंद यादव को भी पुलिस लाइन से नई जिम्मेदारी देते हुए यातायात प्रभारी के पद पर पदस्थ किया गया है।
पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के बाद सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।