CG Police Transfer : धमतरी। जिले में पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं जवाबदेह बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के तहत 8 निरीक्षकों का स्थानांतरण एवं नवीन पदस्थापना की गई है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी-

१. शरद ताम्रकार को रक्षित केंद्र से थाना प्रभारी अर्जुनी

२. अरुण साहू को नगरी थाना से भखारा थाना प्रभारी

३. उमेश पाटिल को रक्षित केंद्र से थाना प्रभारी सिहावा

४. समीर तिवारी को रक्षित केंद्र से चौकी प्रभारी बिरेझर

५. सन्नी दुबे को रक्षित केंद्र से थाना प्रभारी रुद्री

६. तापेश्वर नेताम को भखारा थाना से थाना प्रभारी नगरी

७. मधुनाथ ध्रुव को रक्षित केंद्र से थाना प्रभारी बोराई

८. चन्द्रकांत साहू को थाना प्रभारी अर्जुनी से थाना प्रभारी साइबर सेल

पुलिस अधीक्षक ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। 

Tags: