CG News : पारिवारिक तनाव के बीच युवक का फंदे पर लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

Update: 2026-08-04 10:54 GMT

CG News : धमतरी। जिले में एक व्यक्ति की घर में फांसी के फंदे पर लटके शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित मकेश्वर वार्ड की है। मृतक की पहचान मिलन साहू के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस और परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, मिलन साहू पिछले कुछ समय से पारिवारिक परेशानियों और मानसिक तनाव से जूझ रहा था। बताया गया कि उसकी पत्नी करीब तीन वर्ष पहले अलग होकर अपने मायके चली गई थी। इसके बाद वह अकेला रह रहा था और उसकी शराब की लत भी बढ़ गई थी।

घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया और बाद में परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Tags:    

Similar News