CG News : बिना टेट वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति एवं पूर्व सेवा से पेंशन हेतु शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने दिया संचालक डी पी आई को ज्ञापन

Update: 2026-08-18 13:07 GMT

महासमुंद। संजय शर्मा, वीरेंद्र दुबे,केदार जैन की अगुवाई में शिक्षक समस्याओं के संघर्ष के लिए गठित छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने अपने पांच सूत्रीय मांगों के शीघ्र निराकरण की मांग को लेकर ऋतुराज रघुवंशी संचालक लोक शिक्षण संचालनालय से भेंटकर ज्ञापन सौपा।


डीपीआई से चर्चा करते हुए मोर्चा ने कहा कि शिक्षकों के ज्वलन्त विषय समस्त स्तर के पदोन्नति हेतु टेट की अनिवार्यता जो भर्ती व पदोन्नति नियम के विपरित है, इस निर्देश को वापस लिया जावे। सुप्रीम कोर्ट के द्वारा 2028 तक दिये गए छूट अनुसार शिक्षकों को उनके वरिष्ठता के आधार पर रिक्त समस्त पदों पर पदोन्नति दिया जावे।


अपने प्रमुख मांगो में वरिष्ठता के अनुसार व्याख्याता, शिक्षक, प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला, प्राथमिक शाला में टीईटी शर्त के बिना समस्त पदों पर पदोन्नति किया जावे।

पूर्व सेवा अवधि की गणना पूर्ण पेंशन के लिए किया जावे।

वेतन विसंगति को दूर करने केंद्रीय वेतनमान के आधार पर छत्तीसगढ़ के शिक्षकों का वेतन निर्धारण किया जावे।

विसंगतियुक्त 13 फरवरी 2026 के नया भर्ती एवं पदोन्नति नियम को निरस्त किया जावे।

प्रशिक्षित सहायक शिक्षक, शिक्षक व व्याख्याता को बीएड हेतु विभागीय ब्रिज कोर्स कराया जावे।

डीपीआई रायपुर ने समस्त विषयों पर सकारात्मक चर्चा करते हुए शीघ्र निराकरण हेतु आवश्यक कार्यवाही करने की जानकारी दी।


ज्ञापन कार्यक्रम में जिला महासमुंद से छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रांतीय संयोजक सुधीर प्रधान, जिलाध्यक्ष नारायण चौधरी,प्रांतीय संगठन मंत्री पूर्णानंद मिश्रा, जिला सचिव नंदकुमार साहू,कार्यकारी अध्यक्ष सादराम अजय, जिला मीडिया प्रभारी प्रदीप वर्मा,जिला सहसचिव जगदीश सिन्हा ,उपाध्यक्ष खिलावन वर्मा,पवन कुमार साहू, बागबाहरा ब्लॉक सचिव मनीष अवसरिया कोषाध्यक्ष देवेन्द्र चन्द्राकर,बसना ब्लॉक अध्यक्ष गजेंद्र नायक सम्मिलित हुए।

Tags:    

Similar News