CG News : 10 अगस्त को रायपुर में निकलेगी तिरंगा यात्रा, 3 घंटे कई प्रमुख मार्ग रहेंगे बंद, जानें डायवर्सन रूट

10 अगस्त को रायपुर में तिरंगा यात्रा के चलते सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक कई मार्ग बाधित रहेंगे, डायवर्सन लागू रहेगा।

Update: 2026-08-09 13:51 GMT

CG News : रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर रायपुर में 10 अगस्त 2026 को तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा इंडोर स्टेडियम से सुभाष स्टेडियम तक आयोजित होगी। इसमें स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं के साथ बड़ी संख्या में शहरवासियों के शामिल होने की संभावना है। यात्रा को देखते हुए सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर सामान्य यातायात प्रभावित रहेगा।

इन रास्तों से गुजरेगी तिरंगा यात्रा

तिरंगा यात्रा इंडोर स्टेडियम से शुरू होकर गणेश मंदिर तिराहा, बूढ़ापारा बिजली ऑफिस, नगर निगम भवन के सामने रोड, महिला थाना चौक और फायर ब्रिगेड चौक होते हुए सुभाष स्टेडियम पहुंचेगी। इस दौरान यात्रा मार्ग पर आम वाहनों का आवागमन बाधित रहेगा।

वाहन चालकों के लिए डायवर्सन

1. बूढ़ेश्वर चौक से बूढ़ापारा बिजली ऑफिस:

बूढ़ेश्वर चौक → परिक्रमापथ → पुलिस लाइन गेट → कालीबाड़ी मार्ग।

2. शास्त्री चौक से महिला थाना:

बंजारी चौक → राजभवन चौक → कालीमाई तिराहा → OCM चौक → महिला थाना चौक → कालीबाड़ी।

3. कालीबाड़ी से कोतवाली चौक:

कालीबाड़ी चौक → महिला थाना चौक → OCM चौक → काली माता मंदिर तिराहा → राजभवन चौक → घड़ी चौक।

4. कोतवाली/सदर बाजार से बूढ़ापारा:

सदर बाजार → कंकालीपारा चौक → पुरानी बस्ती → बूढ़ेश्वर चौक → पुलिस लाइन गेट।

तिरंगा यात्रा में आने वालों के लिए पार्किंग

यात्रा में शामिल होने वाले नागरिक अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों पर खड़े कर पैदल इंडोर स्टेडियम पहुंच सकेंगे। पार्किंग के लिए बूढ़ा तालाब गार्डन, इंडोर स्टेडियम के पीछे मैदान, परिक्रमा पथ बूढ़ा तालाब और महाराजबंद तालाब की ओर निर्धारित स्थल उपलब्ध रहेंगे।

यातायात पुलिस की अपील

रायपुर यातायात पुलिस ने नागरिकों और वाहन चालकों से अपील की है कि 10 अगस्त को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक यात्रा मार्ग पर जाने से बचें और निर्धारित डायवर्सन रूट का इस्तेमाल करें। बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी को देखते हुए वाहन चालक धैर्य और सावधानी से वाहन चलाएं तथा यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करें।

Tags:    

Similar News