CG Crime : बुजुर्ग दंपती की नृशंस हत्या, कमकावाड़ा गांव में मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

परपोड़ी थाना क्षेत्र में 60 वर्षीय बलिराम साहू और उनकी पत्नी के खून से लथपथ शव मिले, वारदात के बाद इलाके में सनसनी; पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी

Update: 2026-08-13 08:29 GMT

CG Crime : बेमेतरा। जिले के परपोड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम कमकावाड़ा से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक बुजुर्ग पति-पत्नी की हत्या से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। दोनों के शव खून से लथपथ हालत में मिलने के बाद गांव में हड़कंप मच गया।

मृतकों की पहचान 60 वर्षीय बलिराम साहू और उनकी पत्नी के रूप में बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक बुजुर्ग दंपती के शव उनके घर में मिले। हत्या किस वजह से और किसने की, फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो सका है।

घटना की सूचना मिलते ही परपोड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सुरक्षित करते हुए जांच शुरू कर दी। पुलिस टीम ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं और हत्या से जुड़े हर संभावित पहलू की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वारदात के पीछे क्या वजह थी और घटना में कौन-कौन लोग शामिल हो सकते हैं। 

Tags:    

Similar News