CG Accident : दो बाइकों में आमने-सामने भिड़ंत, एक युवक की मौत, 4 घायल
सूरजपुर के महंगई बाजार के पास हुआ दर्दनाक हादसा, देवगढ़ धाम जा रहे और लौट रहे बाइक सवारों की टक्कर; घायलों का इलाज जारी।
CG Accident : सूरजपुर। जिले में देवगढ़ धाम जा रहे श्रद्धालुओं के साथ दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रामानुजनगर थाना क्षेत्र के महंगई बाजार के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि एक बाइक पर सवार लोग देवगढ़ धाम दर्शन के लिए जा रहे थे, जबकि दूसरी बाइक पर सवार लोग दर्शन कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान महंगई बाजार के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चारों घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान एक युवक ने दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही रामानुजनगर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी।