CG Accident : खेत की जुताई के दौरान पलटा ट्रैक्टर, नीचे दबने से चालक की मौत

गरियाबंद के देवभोग थाना क्षेत्र में खेत की जुताई के दौरान ट्रैक्टर दलदल में फंसकर अचानक पलट गया। हादसे में अमाड़ गांव निवासी चालक महेश्वर नागेश ट्रैक्टर के नीचे

Update: 2026-08-09 13:09 GMT

CG Accident : गरियाबंद। जिले के देवभोग थाना क्षेत्र में खेत की जुताई के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। अमाड़ गांव निवासी महेश्वर नागेश की ट्रैक्टर पलटने से मौत हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि चालक ट्रैक्टर के नीचे कीचड़ में दब गया और काफी देर तक बाहर नहीं निकल सका।

जानकारी के मुताबिक, महेश्वर नागेश रविवार को ट्रैक्टर लेकर कृषि कार्य के लिए गांव से लगे ओडिशा के खपराडीह गांव गया था। खेत में जुताई के दौरान ट्रैक्टर का एक चक्का दलदल में फंस गया।

चक्का फंसने के बाद ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दौरान महेश्वर ट्रैक्टर के नीचे आ गया और कीचड़ में दब गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर चालक को बाहर निकालने का प्रयास किया। हादसे में महेश्वर की मौत हो गई। घटना की खबर गांव पहुंचते ही परिजनों में मातम छा गया और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

Tags:    

Similar News