CG News : आवारा सांड के हमले में महिला की मौत, सीसीटीवी में कैद हुई घटना, देखें वीडियो...
अमलीपदर पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
By : Rohit Banchhor
Update: 2025-06-17 02:29 GMT
CG News : गरियाबंद। जिले के अमलीपदर थाना क्षेत्र के सरना बहाल गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां आवारा सांड के हमले में 35 वर्षीय महिला पिलाबुडू बाई की मौके पर ही मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब आपस में लड़ रहे सांडों ने एक बच्चे को निशाना बनाने की कोशिश की। बच्चे को बचाने के लिए आगे आई पिलाबुडू बाई पर सांड ने हमला कर दिया।
जानकारी के अनुसार, सांड ने महिला के पेट के ऊपरी हिस्से और सीने पर जोरदार वार किया, जिससे उनकी तत्काल मृत्यु हो गई। यह पूरी घटना पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। अमलीपदर पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।