CG News: रायपुर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, एयरपोर्ट पर सीएम साय ने किया स्वागत, बस्तर ओलंपिक के समापन समारोह में करेंगे शिरकत

By :  Vpb
Update: 2025-12-12 16:04 GMT

CG News: रायपुर। Amit Shah arrives in Raipur: बस्तर ओलंपिक के समापन समारोह में शामिल होने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार रात 9.17 बजे रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचे। माना एयरपोर्ट पर गृह मंत्री अमित शाह का स्वागत सीएम विष्णुदेव साय ने किया। शाह एयरपोर्ट से सीधे मेफेयर रिसोर्ट के लिए रवाना हो गए।

CG News: बता दें कि अमित शाह शनिवार को जगदलपुर जाएंगे, जहां वे बस्तर ओलंपिक के समापन समारोह में शामिल होंगे। जहां वो दोपहर 2:45 से 4:45 तक बस्तर ओलंपिक समापन समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद वे जगदलपुर से दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे।

CG News: बता दें कि इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम में गुरुवार (11 दिसंबर) से बस्तर ओलंपिक की संभाग स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ सीएम विष्णु देव साय ने किया। शुभारंभ अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाज पद्मश्री मैरी कॉम भी बतौर अतिथि मौजूद रहीं। बस्तर ओलंपिक में नक्सल पीड़ित और आत्मसमर्पित नक्सली भी शामिल हुए हैं।

Tags:    

Similar News