CG News : पंप चेक करने कुएं में उतरे तीन ग्रामीण, जहरीली गैस से गई तीनों की जान...
CG News : बेमेतरा। जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम कुआँ में एक दर्दनाक हादसा हो गया।
By : Rohit Banchhor
Update: 2024-07-27 04:09 GMT
CG News : बेमेतरा। जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम कुआँ में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां मोटर पंप चेक करने कुएं में उतरे तीन ग्रामीणों की जहरीली गैस की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया जाता है कि यह घटना तब हुई जब दो ग्रामीण मोटर पंप चेक करने के लिए कुएं में उतरे थे। अचानक जहरीली गैस के रिसाव से दोनों ग्रामीण बेहोश हो गए।
CG News : उन्हें बचाने के लिए तीसरा युवक भी कुएं में उतरा, लेकिन वह भी गैस की चपेट में आ गया। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासनिक टीम तुरंत मौके पर पहुंची। तहसीलदार विनोद बंजारे ने स्थिति का जायजा लिया और जरूरी कदम उठाए। इस हादसे से गांव में हड़कंप मच गया है।