CG News : पेड़ पर फांसी के फंदे से लटके मिले महिला-पुरुष के सड़े-गले शव, पुलिस जांच में जुटी...
सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया।
CG News : मनेन्द्रगढ़। जिले के सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत गरुडोल के जंगल में रविवार को एक महिला और पुरुष का सड़ा-गला शव पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। पुलिस के अनुसार, शव तीन से चार दिन पुराना हो सकता है, और मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया।
पुलिस ने शवों को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह आत्महत्या का मामला है या हत्या का। घटनास्थल से एक रस्सी बरामद की गई है, जिसे पुलिस ने सबूत के तौर पर जब्त कर लिया है। सिटी कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया शवों की स्थिति को देखते हुए ऐसा प्रतीत होता है कि यह घटना कुछ दिन पुरानी है। हम हर पहलू से जांच कर रहे हैं और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।