CG News: स्कूलों में पहले दिन से ही अध्यापन कार्य होंगे शुरू, बागबाहरा में TBC CG ऐप पर पाठ्यपुस्तक स्कैनिंग के लिए शिक्षकों का हुआ प्रशिक्षण

By :  Vpb
Update: 2025-06-09 00:44 GMT

CG News: बागबाहरा: विकासखंड बागबाहरा के संकुल केंद्र बागबाहरा और कसेकेरा के शिक्षकों के लिए संयुक्त प्रशिक्षण का आयोजन शासकीय प्राथमिक शाला बागबाहरा में किया गया। यह प्रशिक्षण विकासखंड शिक्षा अधिकारी कौशल कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

प्रशिक्षण में मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम से प्राप्त पुस्तकों की TBC CG ऐप पर स्कैनिंग की पूरी प्रक्रिया को संकुल समन्वयक भूपेंद्र निराला ने प्रोजेक्टर के माध्यम से विस्तार से समझाया। उन्होंने शिक्षकों द्वारा स्कैनिंग से संबंधित पूछे गए सवालों के जवाब भी सहजता से दिए। निराला ने निर्देश दिए कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण जनप्रतिनिधियों के हाथों सुनिश्चित किया जाए।

संकुल केंद्र कसेकेरा के समन्वयक मनीष अवसरिया ने जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे के निर्देशों का पालन करते हुए यू-डाइस प्रोबेशन को 16 जून से पहले पूरा करने, रसोईघर, अध्यापन कक्ष, शौचालय और शाला परिसर की साफ-सफाई कर शैक्षणिक सत्र के पहले दिन से ही अध्यापन कार्य शुरू करने के लिए शिक्षकों को प्रेरित किया।

प्रशिक्षण में शासकीय प्राथमिक शाला बागबाहरा की प्रधानपाठक संतोषी साहू, हरियर साहू, मोतीराम मछाड़े, पवन ठाकुर, संतोष यादव, जितेंद्र साहू, रामचरण सेन, गेसूराम साहू, फलेश साहू, दामिनी हरपाल, पंकज ठाकुर, योगेश साहू, मुरली प्रसाद यादव सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News