CG News : सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज ने जवाहर नगर में बूथ कार्यकर्ताओं का किया सम्मान, धनराशि से किया पुरस्कृत...
CG News : राकेश भारती, कुसमी/बलरामपुर। सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज की मुख्य आतिथ्य में जवाहर नगर में भाजपा बूथ क्रमांक 243 के
By : Rohit Banchhor
Update: 2024-08-18 07:50 GMT
CG News : राकेश भारती, कुसमी/बलरामपुर। सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज की मुख्य आतिथ्य में जवाहर नगर में भाजपा बूथ क्रमांक 243 के कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य हीरामुनी निकुंज, भाजपा पदाधिकारी, और अन्य गणमान्य उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीन दयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण से हुई।
CG News : सांसद चिंतामणि महाराज ने भाजपा कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव में बहुमत से विजय दिलाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए 25,000 रुपये की धनराशि से सम्मानित किया।
CG News : सांसद चिंतामणि महाराज ने अपने संबोधन में केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की विष्णु देव की सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए, उपस्थित जनसमुदाय को इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं का समाधान आपसी तालमेल से किया जाएगा और आने वाले चुनावों में भाजपा की विजय सुनिश्चित की जाएगी।
CG News : कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी संजय जायसवाल, अशोक सोनी, प्रदीप गुप्ता, इंद्रदेव निकुंज सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण जनता उपस्थित रहे।