CG News : सर्चिंग से लौट रहे जवान क्लेमोर माइंस ब्लास्ट के चपेट में आए, दोनों घायल...
CG News : मोहला। जिले के अंबागढ़-चौकी से लगते महाराष्ट्र सीमा पर गढ़चिरौली जिले में नक्सलियों द्वारा लगाए क्लेमोर माइंस के ब्लास्ट होने से दो जवान घायल हो गए हैं।
By : Rohit Banchhor
Update: 2024-07-06 02:54 GMT
CG News : मोहला। जिले के अंबागढ़-चौकी से लगते महाराष्ट्र सीमा पर गढ़चिरौली जिले में नक्सलियों द्वारा लगाए क्लेमोर माइंस के ब्लास्ट होने से दो जवान घायल हो गए हैं। दोनों जवानों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
CG News : बता दें कि आज सुबह नक्सली की पैठ वाले क्षेत्र से सर्चिंग कर वापस जवान लौट रहे थे। जवानों पर नक्सलियों ने एंबुश लगाते हुए गढ़चिरौली जिले के डोधराज ब्रिज के पास क्लेमोर माइंस से अटैक कर दिया। इस धमाके में दो जवानों के हाथ में चोट आई है। सैनिकों की मुस्तैदी के चलते माओवादियों की कोशिश नाकाम रही। घटना के बाद महाराष्ट्र सीमा पर खोज अभियान और तेज कर दिया गया है।