Bilaspur News : सिपाहियों ने दिव्यांग युवक को पीटा, ग्रामीणों ने बनाया बंधक, एसपी ने किया 3 आरक्षकों को सस्पेंड...
Bilaspur News : बिलासपुर। जिले के बेलगहना थाने की पुलिस ने सटोरियों को पकड़ने आमागोहन गांव के पास एक होटल में दबिश दी।
By : Rohit Banchhor
Update: 2024-07-12 07:37 GMT
Bilaspur News : बिलासपुर। जिले के बेलगहना थाने की पुलिस ने सटोरियों को पकड़ने आमागोहन गांव के पास एक होटल में दबिश दी। इस ऑपरेशन के दौरान तीन सिपाही होटल में घुसकर वहां के कर्मचारियों को बाहर निकालने लगे। इस दौरान दिव्यांग कर्मचारी समसुद्दीन सुन नहीं पाया और बाहर नहीं निकला। इस पर तीनों सिपाही उस पर भड़क गए और उसके साथ जमकर मारपीट भी की। पुलिस की हरकत से नाराज ग्रामीणों ने उन्हें बंधक बना लिया। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक ने घटना में शामिल एक महिला आरक्षक सहित तीन आरक्षकों को निलंबित कर दिया है।
Bilaspur News : बता दें कि 9 जुलाई को कोटा थाना क्षेत्र की बेलगहना चौकी के नव आरक्षक हेमंत चंद्राकर, आरक्षक दामोदर सिंह और महिला आरक्षक कोमल तिवारी खोंगसरा के बादल नाम के युवक की होटल में सट्टा चलने की सूचना मिलने पर छापा मारा। होटल में घुसने के बाद उन्होंने सभी कर्मचारियों को बाहर निकल जाने के लिए कहा, लेकिन बादल दिव्यांग होने के कारण समसुद्दीन तत्काल बाहर नहीं आ पाया। इससे नाराज सिपाहियों ने उसे खींचते हुए बाहर किया और पिटाई कर दी। दिव्यांग को मारपीट करने से गांव में आक्रोश फैल गया।
Bilaspur News : ग्रामीणों ने तीनों आरक्षको को घेरकर बंधक बना लिया। इसकी सूचना पर थानेदार अपने स्टाफ सहित गांव पहुंचे और ग्रामीणों को समझाइश दिया। जिसके बाद तीनों आरक्षकों को छोड़ा गया। ग्रामीणों ने इस घटना की शिकायत एसपी से की। एसपी रजनेश सिंह ने इसे गंभीरता से लेते हुए आरक्षक दामोदर सिंह, नव आरक्षक हेमंत चंद्राकर व महिला आरक्षक कोमल तिवारी को निलंबित कर दिया है।