CG News : रायपुर। राजधानी के आरंग थाना क्षेत्र के ग्राम मोहमेला में एक युवक की लाश नाले में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बता दें कि मृतक रोहित कुर्रे 26 वर्ष रात करीब साढ़े 8 बजे खेतों में बनाए गए नाले के उपर बैठा था।


CG News : इस दौरान वह नाले में गिर गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि मृतक रोहित शराब का आदि था। जिससे पुलिस ने आशंका जताई है कि शराब के नशे में गिरने से उसकी मौत हुई है। मामले में पुलिस सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है। 
Tags: