CG News : दिनदहाड़े बुजुर्ग से साढ़े 3 लाख की लूट, बाइक सवार बदमाशों ने दी वारदात को अंजाम, सीसीटीवी में कैद...
घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, और पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
By : Rohit Banchhor
Update: 2024-11-21 08:02 GMT
CG News : बिलासपुर। जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के सदर बाजार में एक अधेड़ व्यक्ति से 3.50 लाख रुपये की उठाईगिरी का मामला सामने आया है। यह घटना उस समय हुई जब पीड़ित बैंक से रकम निकालकर बाजार पहुंचे थे। बाइक सवार दो बदमाशों ने पैसे से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, और पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
CG News : बता दें कि घटना गुरुवार दोपहर की है। पीड़ित, जो कि एक शासकीय अधिकारी बताए जा रहे हैं, ने बैंक से 3.50 लाख रुपये निकाले और बाजार के लिए रवाना हुए। सदर बाजार पहुंचते ही बाइक सवार दो युवकों ने मौका पाकर उनके पैसे से भरा बैग छीन लिया। सदर बाजार क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों में बदमाशों की हरकत कैद हो गई है। फुटेज में दोनों आरोपी बाइक पर सवार होकर बैग छीनते और तेजी से भागते हुए नजर आ रहे हैं।
CG News : पुलिस फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के इलाकों में नाकाबंदी कर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अब तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है।