CG News: रायपुर। छत्तीसगढ़ में वित्तीय वर्ष 2026 के मार्च के महीने में शासकीय अवकाश के दिनों में जमीन पंजीयन के रजिस्ट्री कार्यालय खुले रहेंगे। कार्यालय महा पंजीयन की ओर से इस आश्य के आदेश सभी कलेक्टर को जारी किए गए हैं।शासकीय अवकाश के दिनों में रजिस्ट्री कार्यालय के साथ बैंकों कार्यालय भी खुले रखने के निर्देश दिए गए हैं ताकि पंजीयन कराने वालों को वित्तीय परेशानी न हो।

CG News: इन तारीख पर भी होगी रजिस्ट्री

1. दिनांक 22 मार्च 2026 मार्च माह का चतुर्थ रविवार

2. दिनांक 28 मार्च 2026 मार्च माह का अंतिम शनिवार

3. दिनांक 29 मार्च 2026 मार्च माह का अंतिम रविवार


4. तारीख 31 मार्च 2026 महावीर जयंती

Full View
Tags: